एसडीजी इंडेक्स 2023-24

Thu. Sep 19th, 2024

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी लड़ सकते हैं कैंट विधानसभा से उपचुनाव

देहरादून: राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, यह सवाल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वक्तव्य से उठ रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान से यह चर्चा का विषय बना। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा विधायक सविता कपूर उनके लिए सीट छोड़ सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह पारदर्शिता के साथ काम करेंगे और प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाएंगे। उत्तराखंड राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ बेहद खास होने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि तब तक प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूर्ण हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *