एसडीजी इंडेक्स 2023-24

Thu. Sep 19th, 2024

लोकसभा चुनाव की मतगणना: भाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन सबसे बडे गठबंधन के रूप में उभरा

मतगणना

मतगणना:

लोकसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में एनडीए गठबंधन सबसे बडे गठबंधन के रूप में उभर रहा है। उसने 246 सीटें जीत ली हैं और 45 पर बढ़त बनाए हुए है। उसका तीसरी बार सत्‍ता में आना निश्चित लग रहा है। उधर, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई 172 सीटें जीतकर 61 पर आगे चल रहा है। अन्‍य ने 16 सीटें जीत ली हैं और तीन पर आगे है।

उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी से प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी जीत गए हैं। उन्‍हें छह लाख 12 हजार नौ सौ सत्‍तर वोट मिले हैं। गौतम बुद्ध नगर सीट भाजपा के महेश शर्मा की झोली में गई हैं। मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की डिम्‍पल यादव जीत गई हैं। कैसरगंज सीट पर भाजपा के करण भूषण सिंह विजयी हुए हैं। गोरखपुर सीट भाजपा के रविन्‍द्र शुक्‍ला उर्फ रवि किशन ने जीत हासिल की है। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीत गए हैं।

    मेरठ से भाजपा के अरूण गोविल और मथुरा से हेमामालिनी तथा पीलीभीत से जतिन प्रसाद जीत गए हैं। सुल्‍तानपुर से भाजपा उम्‍मीदवार मेनका संजय गांधी और फैजाबाद से लल्‍लू सिंह हार गए हैं। लखनऊ से भाजपा के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विजय रहे हैं।  

    अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल ने भाजपा उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी को हरा दिया है। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ हराया।

    गुजरात के गांधीनगर से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने जीत हासिल की हैं। उन्‍हें दस लाख, दस हजार 972 वोट मिले हैं। राजकोट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री परषोत्‍तम भाई रूपाला विजयी हुए हैं। पोरबंदर से भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने जीत हासिल की। 

    हरियाणा में करनाल से भाजपा के मनोहर लाल जीते हैं। रोहतक से कांग्रेस के दीपेन्‍द्र सिंह हुड्डा विजयी हुए हैं। गुरूग्राम से अभिनेता कांग्रेस के राज बब्‍बर हार गए हैं।

चंडीगढ से कांग्रेस के मनीष तिवारी को जीत हासिल हुई हैं।

हिसार से जननायक जनता पार्टी की नैना सिंह चौटाला और सिरसा से भाजपा के अशोक तंवर हार गए हैं।

मध्‍य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया गुना से, विदिशा से भाजपा के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं। मांडला से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते विजयी रहे। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट पर और पूर्व मुख्‍यमंत्री के पुत्र नकुल कमलानाथ छिंदवाड़ा सीट पर हार गए हैं।

केरल में कांग्रेस के राहुल गांधी भाजपा के के.सुरेन्‍द्रन को हराकर वायनाड सीट जीत गए हैं। तिरूअनंतपुरम से भाजपा के राजीव चंद्रशेखर को हार का सामना करना पडा़।

पंजाब में जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्‍नी जीते हैं और बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल जीत गई हैं।

राजस्‍थान में बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल को जीत हासिल हुई है। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के चंद्रप्रकाश जोशी, कोटा से भाजपा के ओम बिरला और झालावाड़ से भाजपा के दुष्‍यंत सिंह जीत गए हैं। जोधपुर से भाजपा के गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और अलवर से भूपेन्‍द्र यादव विजयी हुए हैं। बाड़मेर से भाजपा के कैलाश चौधरी हार गए हैं। जालौर से कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को हार का सामना करना पडा़। भीलवाड़ा से कांग्रेस के सी.पी जोशी भी हार गए हैं।  

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से भाजपा के ब्रजमोहन अग्रवाल जीत गए हैं।

उत्‍तराखंड में नैनीताल – ऊधमसिंह नगर से भाजपा के अजय भट्ट और हरिद्वार से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी हुए हैं। गढ़वाल सीट भाजपा के अनिल बलूनी ने जीती हैं।

    असम में डिब्रूगढ़ सीट से भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल जीते। जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई ने जीत हासिल की है।

    कर्नाटक में गुलबर्गा से कांग्रेस के राधाकृष्‍ण, हावेडी से भाजपा के बासवराज बोमई और धारावाड से भाजपा के प्रह्लाद जोशी, शिमोगा के भाजपा के बी.वाई राघवेन्‍द्र, मांडया से जनता दल (एस) के एच.डी कुमारस्‍वामी जीत गए है। मैसूर से भाजपा के यदुवीर कृष्‍णदत्‍ता चामराजा वदियार और बीजापुर से  रमेश जिगाजिनागी विजयी रहे हैं। बैंगलुरू उत्‍तर से भाजपा उम्‍मीदवार शोभा करंदलाजे जीती हैं। बैंगलुरू दक्षिण से भाजपा के तेजस्‍वी सूर्या और बेलगाम से जगदीश शेट्टर विजयी रहे।

केरल में तिरूअनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर को जीत हासिल हुई है। त्रिशूर से भाजपा उम्‍मीदवार सुरेश गोपी और अलप्‍पुजा से कांग्रेस के.सी वेणुगोपाल जीत गए हैं।

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा की कंगना रनौत और हमीरपुर से भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर विजयी हुए हैं।

    दिल्‍ली में उत्‍तर-पूर्वी सीट भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत ली है। पश्चिम उत्‍तर दिल्‍ली से कांग्रेस के उदित राज हार गए हैं। नई दिल्‍ली सीट से बांसुरी स्वराज को जीत हासिल हुई है।

अरूणाचल प्रदेश में, अरूणाचल पश्चिम सीट पर भाजपा के किरेन रिजिजू जीत गए हैं।

तेलंगाना में सिकन्‍दराबाद से जी.किशन रेड्डी को जीत हासिल हुई हैं। हैदराबाद से एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी जीत गए हैं।

    बिहार में कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर जीत गए हैं। बेगुसराय से भाजपा गिरिराज सिंह विजयी हुए। अरडिया से पूर्व मंत्री राष्‍ट्रीय जनता दल के शाहनवाज हार गए हैं। हाजीपुर से लोक जन शक्ति- रामविलास पार्टी के चिराग पासवान जीत गए हैं। पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद को जीत हासिल हुई है।

    गोवा की उत्‍तर गोवा सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री श्रीपद यसो नायक भी विजय रहे हैं।  

         पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बैनर्जी और आसनसोल से शत्रुध्‍न प्रसाद सिन्‍हा ने जीत हासिल की है। 

    महाराष्‍ट्र में मुंबई उत्‍तर मध्‍य सीट पर भाजपा के उज्‍जवल निकम हार गए हैं। नागपुर से भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जीत गए हैं।

    तमिलनाडु में तुतुकुड़ी से डीएमके की कन्‍नीमोझी करूणानिधि और नीलगिरि से ए.राजा जीत गए हैं।  

    झारखंड में भाजपा के निशिकांत दुबे और अन्‍नपूर्णा देवी जीत गई हैं।

    जम्‍मू कश्मीर में बारामूला से नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के उमर अब्‍दुल्‍ला और अनंतनाग-राजौरी से पीडीएफ की महबूबा मुफ्ती हार गई हैं, जबकि उधमपुर से भाजपा के जितेन्‍द्र सिंह जीत गए हैं। 

    वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 242 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। भाजपा गुजरात की सूरत सीट पहले ही निर्विरोध जीत चुकी हैं। आंध्र प्रदेश तथा ओडिसा विधानसभा चुनाव और 25 अन्य विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।

उत्‍तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में 69 के परिणाम आ गए हैं। समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर है। भाजपा ने 29 और समाजवादी पार्टी ने 30 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस ने 6, राष्‍ट्रीय लोक दल ने 2 और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम तथा अपना दल सोनेलाल ने एक-एक सीट जीत ली हैं। फिलहाल भाजपा 4 सीटों, समाजवादी पार्टी 7 सीटों पर आगे हैं।

दिल्ली में भाजपा ने 5 सीटे जीत ली है और 2 पर आगे है।

पंजाब की सभी 13 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3, शिरोमणि अकाली दल ने 1 और निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने दो सीटे जीती हैं।
हरियाणा की 10 सीटों में से 3 सीटे कांग्रेस ने जीत ली है और 2 पर आगे चल रही है। भाजपा ने भी 3 सीट जीत ली है और 2 पर बढत बनाए हुए है।

चंडीगढ की एकमात्र लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार ने जीत ली है।

जम्मूकश्मीर में सभी पांच सीटों के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने दो, नेशनल कॉन्‍फ्रेंस ने 2 और निर्दलीय उम्‍मीदवार एक सीट जीत ली है।

लद्दाख की एकमात्र लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवार हाजी हनिफा ने जीत ली है।

हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों पर भाजपा विजयी रही है।

उत्तराखण्ड की पांच सीटों में से भाजपा ने 3 सीट जीत ली है और 2 पर आगे हैं।

राजस्थान की भी सभी 25 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सबसे अधिक भाजपा ने 14 सीटे जीती हैं। वहीं कांग्रेस 8, मार्क्‍सवादी कॉम्‍युनिस्‍ट पार्टी, राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीटें जीती हैं।

गुजरात के भी 26 सीटो के नतीजे आ गए हैं। 25 सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस की झोली में गई है।

महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 23 सीटो के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने 7 सीटे जीत ली है और 3 पर आगे है। शिवसेना ने 5 सीटे जीती है और 2 पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक सीट जीत ली है। वहीं कांग्रेस ने 3 सीट जीत ली और 10 पर आगे है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने 6 सीटे जीत ली है और 3 पर आगे है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचन्‍द्र पवार गुट ने एक सीट जीत ली है और 6 पर आगे है। 1 सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवार आगे है।

गोवा में भाजपा ने उत्तर गोवा और कांग्रेस ने दक्षिण गोवा सीट जीत ली है।

मध्य प्रदेश में 29 सीटों में से 28 सीटे भाजपा की झोली में आ गई हैं और 1 पर आगे चल रही हैं।

छत्तीसगढ में भाजपा ने 5 सीट जीत ली है और 5 पर आगे है। जबकि कांग्रेस की 1 सीट पर  बढत है।

ओडिसा में भाजपा ने 9सीटे जीत ली हैं और 10 पर आगे है। वहीं कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और एक सीट पर बीजू जनता दल आगे है।

झारखंड में भाजपा ने 5 सीटे जीती हैं और 3 पर बढत बनाए हुए है। झारखंड मुक्‍ति मोर्चा ने 2 सीट जीत ली है और 1 पर आगे है। कांग्रेस 1 और 1 पर आगे है। ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनि‍यन पार्टी ने भी 1 सीट जीत ली है।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 20 सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीत ली हैं और 9 पर आगे है। वहीं भाजपा 5 सीटे जीत ली है और 7 पर बढत बनाए हुए है तथा कांग्रेस ने 1 सीट जीत ली है।

बिहार में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने 10-10 सीट जीत ली है और 2-2 पर आगे है। हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मौर्चा के जीतनराम मांझी ने भी गया आरक्षित सीट जीत ली है। कांग्रेस ने 3 सीट जीती है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने 3 सीट जीत ली है और 2 पर आगे है। राष्‍ट्रीय जनता दल ने 2 सीट जीत ली है और 2 पर आगे है। सीपीआई-एमएल ने एक सीट जीत ली है और 1 सीट पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवार बढत बनाए हुए है।

असम की 14 सीटों में से भाजपा ने 2 सीट जीत ली है और 7 पर बढत बनाए हुए है। कांग्रेस 3, असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्‍स पार्टी एक-एक सीट पर आगे हैं।

त्रिपुरा में भाजपा ने दोंनो सीटे जीत ली हैं।

अरूणाचल प्रदेश में भी भाजपा दोनों सीटों पर विजयी रही है।

वहीं मणिपुर में लोकसभा की दोनों सीट तथा नागालैंड की एकमात्र सीट कांग्रेस ने जीत ली हैं।    मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट जोराम पीपुल्‍स मुवमेंट ने जीत ली है।

मेघालय में कांग्रेस और वॉयस ऑफ पीपुल पार्टी एक-एक सीट जीत ली हैं।

सिक्किम में क्रांतिकारी मौर्चा के उम्‍मीदवार इंद्र हंगसुबा सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट जीत ली है।

अंडमाननिकोबार द्वीप समूह की एकमात्र सीट भाजपा उम्‍मीदवार ने जीत ली है।

     आंध्र प्रदेश में भाजपा ने 2 सीटे जीत ली है और 1 पर आगे है। तेलगुदेशम पार्टी 6 सीट जीत ली है और 10 पर आगे है। वाई०एस०आर० कांग्रेस पार्टी ने 3 सीट जीत ली है और 1 पर आगे है। वहीं जनसेना पार्टी 2 पर बढत बनाए हुए है।

    तेलंगाना की 17 सीटों में से भाजपा ने 8सीट जीत ली है। कांग्रेस ने 6 सीट जीत ली है और 2 पर ही आगे है। एक सीट पर ए०आई०एम०आई०एम० विजयी रही है।

तमिलनाडु में डीएमके ने 8 सीटें जीत ली है और 14 पर आगे है। कांग्रेस ने 3 सीट जीत ली है और 6 पर आगे है। भारतीय कॉम्‍युनिस्‍ट पार्टी और मार्क्‍सवादी कॉम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने दो-दो सीटें जीत ली हैं। एक-एक सीट एमडीएमके और वीसीके ने जीती हैं।

पुद्दुचेरी में एकमात्र लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बढत ली हुई है।

केरल की 20 सीटों में से 19 के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने 13 सीटें जीत ली हैं और एक पर आगे है। आईयूएमएल ने दो तथा भाजपा, मार्कस्‍वादी कॉम्‍युनिस्‍ट पार्टी और रेवोल्‍युशन‍री सोशलिस्‍ट पार्टी तथा केरल कांग्रेस ने एक-एक सीट जीत ली हैं।

कर्नाटक की सभी 28 सीटों में से सबसे अधिक 17 सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। कांग्रेस ने 9 और जनता दल सेक्‍युलर ने दो सीटे जीती हैं।

लक्षद्वीप की एकमात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *