Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

विकास को समर्पित रहे धामी सरकार के 4 साल, गुमराह कर रही कांग्रेस: चौहान

देहरादून। भाजपा ने धामी सरकार के विकास और उन्नति के 4 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को न केवल निराधार और भ्रामक, बल्कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने का एक सोचा-समझा प्रयास भी बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों पर तथ्यात्मक और कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले चार वर्षों में हर क्षेत्र में ठोस और प्रमाणिक कार्य किए हैं, जिन्हें कांग्रेस जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार मे भर्ती घोटालों में 200से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा गया।

नकल विरोधी कानून लागू कर देश के सबसे सख्त कानूनों में एक बनाया गया। चौहान ने कहा कि 30,000+ ( तीस हज़ार से अधिक ) सरकारी नौकरियां पारदर्शी प्रक्रिया से दी गईं। 2 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं (होमस्टे, स्वरोजगार, स्टार्टअप) से जोड़ा गया तो पर्यटन और चारधाम यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में 50,0000+ रोजगार अवसर सृजित हुए।उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और फास्ट ट्रैक न्याय सुनिश्चित किया गया तो संवेदनशील मामलों में SIT जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया गया। चौहान ने कहा कि इस अवधि मे हजारों किमी सड़क निर्माण/सुधार, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ी।

ऑल वेदर रोड और धार्मिक पर्यटन के विस्तार से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। स्वास्थ्य क्षेत्र में नए मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों का विस्तार और डिजिटल सेवाओं का विस्तार। चौहान ने कहा कि कांग्रेस केवल घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि सच्चाई यह है कि धामी सरकार ने हर मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण सहित सभी गंभीर मामलों में सरकार ने जांच एजेंसियों को खुली छूट दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस का यह कहना कि सरकार किसी को बचा रही है, पूरी तरह निराधार और भ्रामक है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। उत्तराखंड की जनता सच्चाई जानती है और विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता के आधार पर भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। और 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगना सुनिश्चित समझ कांग्रेस बौखलाहट में इस तरह के बयान देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *