Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

ब्रह्मपुरी देहरादून में टूटी सड़कों-नालियों की शिकायत : PWD अधिशासी ने दिए तत्काल मरम्मत का आश्वासन

देहरादून: देहरादून के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की जर्जर सड़कों, टूटे नालों और लंबित विकास कार्यों से त्रस्त निवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्रिपाठी से उनके हरिद्वार बाइपास स्थित ब्रह्मपुरी के कार्यालय में मुलाकात कर समस्याओं का लिखित पत्र सौंपा गया। मुलाकात में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की बदतर स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बरसात और लंबे समय से मरम्मत न होने से सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और छात्रों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अधिशासी अभियंता ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चमनपुरी बाजार पुलिस चौकी से बिजली घर चौक तक क्षतिग्रस्त डामर सड़क की मरम्मत इसी सप्ताह पूरी कर दी जाएगी।

त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के साथ होंगे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय आश्वासनों से संतुष्टि जताते हुए उम्मीद की गई कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र जल्द ही बेहतर सड़क और नाली व्यवस्था का लाभ उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *