कॉमेडियन और हास्य कवि विनोद पाल महिला गंगा आरती में हुए शामिल
ऋषिकेश: स्टैंड अप कॉमेडियन और प्रसिद्ध हास्य कवि विनोद पाल ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पधारे। उन्होंने मां गंगा की आरती में हिस्सा लेकर मां का आशीर्वाद लिया। गंगा आरती में स्टैंड अप कॉमेडियन और प्रसिद्ध हास्य कवि विनोद पाल ने कविताओं से श्रद्धालुओं को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। हास्य कवि विनोद पाल ने मैं अपनी पत्नी के पैर छू कर आया हूं सुनते ही हंसते-हंसते महिलाएं गदगद हो गई, सास पत्नी पर हास्य कविता हंसते-हंसते हो गई लोटपोट हो गई महिलाएं, जब गया लड़की देखने तो वहां का नजारा देख आदि हास्य कविताओं पर गंगा आरती में प्रस्तुति दी।
हास्य कवि विनोद पाल ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उपायों तथा लैंगिक असमानता पर ट्रस्ट कार्य कर रही है इस के लिये ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी का धन्यवाद दिया और कहा कि 45 मिनट की पूर्णानंद घाट पर महिलाओं द्वारा गंगा आरती का बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। आरती के दौरान, आप निश्चित रूप से अपने आप को एक और नई दुनिया में पाएंगे, जो सभी चिंताओं से मुक्त मिलती है नई उर्जा और उत्साह का संचार होता है। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा महिलाएं विशेषकर ग्रहणियां, परिवार के विकास की मुख्य धुरी हैं। यदि परिवार की महिलाएं शिक्षित, जानकार व समझदार होती हैं तो परिवार स्वतः ही चमक जाता है एवं उन्नति करता है।
अतः उस केंद्र बिंदु परिवार की महिला, बिना परिवार, समाज एवं गांव के सहयोग से उन्नति नहीं कर सकती। महिला सशक्तिकरण हेतु परिवार के पुरुष सदस्यों का विशेष योगदान आवश्यक है। समाज के सहयोग से ही महिलाओं का सशक्तिकरण पूर्ण रूपेण संभव है। मुख्य रूप से गंगा आरती में टेस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, वंदना नेगी, गायत्री, प्रमिला रजनी रावत आदि ने सहभागिता की
