Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोरोनेशन अस्पताल में निश्शुल्क जांच योजना की शुरुआत की

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में निश्शुल्क जांच योजना की शुरुआत की है। इस दौरान सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा, इस योजना का उद्देश्य है कि सही समय पर बीमारी का पता चले और उपचार मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई बार व्यक्ति धन के अभाव में जांच नहीं कराता है। ऐसे में सही वक्त तक डायग्नोस न होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है, जिसके इलाज में व्यक्ति की आर्थिकी बिगड़ जाती है। इस योजना का उद्देश्य यही है कि सही समय पर बीमारी डायग्नोस हो और वक्त पर उपचार मिले। उन्होंने कोरोनाकाल में किए काम के लिये चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना में अब तक 3.17 लाख को निश्शुल्क उपचार मिला है। वहीं, कोरोना वैक्सीन की साढे 72 लाख खुराक अब तक लग चुकी हैं। अब जनता के लिये निश्शुल्क जांच योजना शुरू की जा रही है, जिसमें हर श्रेणी के व्यक्ति की 265 जांच निश्शुल्क की जाएगी। इस दौरान विधायक खजान दास,स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा,निदेशक एनएचाएम डा सरोज नैथानी,सीएमओ डा मनोज उप्रेती,अस्पताल की सीएमए डा शिखा जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *