Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

नवीन, साहसी और ऐतिहासिक निर्णयों से सीएम धामी ने खींची बड़ी लकीर: खजान दास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने धामी सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल को विकास के स्वर्णिम युग का आगाज बताया है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने अपने नवीन, साहसी और ऐतिहासिक निर्णयों से राज्य में नेतृत्व को लेकर एक बड़ी लकीर खींच दी है।

उन्होंने कहा, ढांचागत विकास, कनेक्टिविटी, आर्थिक समृद्धता,पर्यटन, उद्योग के साथ साथ बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि रोजमर्रा के क्षेत्रों में भी शानदार काम हुए हैं। आज राज्य में आया बदलाव, आम आदमी के जीवनचर्या में स्पष्ट झलकने लगा है। कभी टेलीग्राम, फिर केंद्रीय मदद पर आधारित प्रदेश की इकोनॉमी वर्ष दर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में उस सीमा को पार कर चुका है, जहां से आज विशेषज्ञ ही नही आम आदमी की बातों में भी विकसित उत्तराखंड निर्माण का विश्वास झलकता है। कई दिनों से प्रदेश में धामी सरकार की इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और जश्न का माहौल है। जिनसे प्रत्येक व्यक्ति नई ऊर्जा को सृजित कर सामूहिकता से विकसित उत्तराखंड के मिशन में जुट जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *