Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

उत्तराखंड में बरकरार रहा मुख्यमंत्री हारने का सिलसिला, जानिए इतिहास

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना करीब – करीब पूरी हो चुकी है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री(chief minister)पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी भुवन चंद्र कापड़ी से हार गये हैं. वहीं कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से हार गये हैं । धामी की हार के साथ ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की हार का सिलसिला बरकरार है। इससे पहले बात अगर बात पिछले चुनाव की करे तो हार का स्वाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चखा। उस वक्त हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा सीट से चुनाव लडा था और दोनो ही सीट से उन्हे मुंह की खानी पड़ी। साल 2012 मे बीजेपी के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को हार का सामना करना पड़ा था। ये सिलसिला इस चुनाव में भी देखा गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हार चुके हैं। 2017 के विधानसभा में पुष्कर सिंह धामी ने 2709 वोटों से जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *