Republic Day
Tue. Mar 31st, 2026

नर्सिंग कॉलेज में सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव आयोजित, मुख्य अतिथि डीएम टिहरी

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नई टिेहरी सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित के साथ किया इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले यह नहीं सोचना चाहिए कि हम उसे कर सकते हैं या नहीं।

नकारात्मक सोच व्यक्ति के विकास में बाधक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने, कार्य से प्रेम करने तथा उसे सम्मान देने की प्रेरणा देने की बात कहीं। इसके उपरांत उन्होनें आयोजित कार्यक्रम के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओ द्वारा सजायी गयी रंगोली, पेटिंग व लैब का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नरसिंग कॉलेज के अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं विभिन्न छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *