Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

बिग ब्रेकिंग: रानीपोखरी पुल ध्वस्त, ऋषिकेश व गढ़वाल मंडल का राजधानी से टूटा संपर्क

डोईवाला। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी स्थित नदी के ऊपर बना पुल भी भराभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं कुछ वाहनों के बहने की सूचना मिल रही है। पुल के टूटने से देहरादून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। वहीं अब ऋषिकेश से देहरादून आने के लिए नेपाली फार्म होते हुए आना होगा।

जानकारी मिली है कि नदी में  जलस्तर बहुत ज्यादा था। पुल के दोनों किनारों पर पानी के वेग से पेट्रोल पंप की दिशा में भू कटाव भी हुआ है। नदी के तेज प्रवाह के कारण पुल के मध्य में स्थित पुस्ते क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

पुल के बीच में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हो रही है। इस पुल के टूट जाने से गढ़वाल मंडल का राजधानी और एयरपोर्ट से सड़क संपर्क टूट गया है। देहरादून जाने वाले जो भी वाहन ने वह अब नेपाली फार्म बाया भानिया वाला होकर भेजे जा रहे हैं। हादसे में जान माल का कितना नुकसान हुआ है इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *