Republic Day
Mon. Apr 6th, 2026

हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह सदस्यता कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सभी नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को सम्मान और विकास के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, राज्यमंत्री डॉ जयपाल चौहान, राज्य मंत्री सुनील सैनी, बलॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी, जगपाल सैनी, शेशराज सैनी, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रधान, मांगेराम प्रधान, धर्मेंद्र मास्टर, हुकम सिंह रावत, बलवंत पंवार, बालम सिंह नेगी, उत्तम सिंह रावत, सरदार करण सिंह, कोमल चौहान, अर्जुन प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, दीपक सैनी प्रधान, श्रवण चौहान, नकली राम सैनी, नीरज सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रकार के बड़े पैमाने पर दल-बदल से क्षेत्रीय राजनीति में आने वाले समय में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *