Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

एक्सिस म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया एक्सिस बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड

देहरादून। भारत की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (Asset management companies) में से एक, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने एक नया फंड ऑफर – एक्सिस बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड – लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स के घटकों में निवेश करता है। इस फंड का एनएफओ 23 जनवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 फरवरी 2026 को बंद होगा। इस फंड का प्रबंधन कार्तिक कुमार (फंड मैनेजर) करेंगे। न्यूनतम निवेश राशि 100 है। यह फंड निवेशकों को लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण का अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।

यह नया फंड निवेशकों को बीएसई 500 इंडेक्स के 21 क्षेत्रों की भारत की प्रमुख कंपनियों में व्यापक निवेश करने का एक समझदारी भरा तरीका प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस फंड में बीएसई 500 इंडेक्स के प्रत्येक 21 सेक्टरों से उनकी औसत छह महीने की दैनिक टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर शीर्ष तीन कंपनियों को शामिल किया जाएगा। यह निवेशकों को भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में अपने डोमेन की स्थापित दिग्गज कंपनियों तक पहुँच प्रदान करता है। यह फंड निवेशकों को न केवल इंडेक्स के प्रमुख क्षेत्रों, बल्कि अर्थव्यवस्था के उभरते हुए क्षेत्रों में भी निवेश करने में मदद करता है।

इस नए फ़ंड के लॉन्च के अवसर पर, एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ, बी. गोपकुमार ने कहा, ष्जैसे-जैसे बाज़ार विकसित हो रहे हैं, निवेशक निवेश के नए और आधुनिक समाधान तलाश रहे हैं। एक्सिस म्यूचुअल फंड में हमारा मानना है कि जो कंपनियां अपने सेगमेंट का नेतृत्व करती हैं, उनमें मज़बूत बुनियादी ढाँचा और लचीलापन होता है। एक्सिस बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड एक विविध ढांचे के माध्यम से अपने क्षेत्र की अग्रणी और भरोसेमंद कंपनियों में निवेश का अवसर प्रदान करता है। हमारा मानना है कि यह फंड निवेशकों को भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था और भविष्य में भागीदारी करने का मौका देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *