Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक सड़क हादसे(Accident)  में दो युवक गंभीर रूप से घायल(injured) हो गए, घायल दोनों युवक बरेली निवासी हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे, इसी बीच वो रोडवेज बस से जा टकराए। हादसे में बुलेट में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना(Accident) की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ेः CBSE Term 2- 10 और 12 की प्रैक्टिकल डेटशीट जारी, जानिए कब होगी परीक्षा

पुलिस के अनुसार मसूरी रोड भट्टा गांव के पास मसूरी से देहरादून की ओर जा रही रोडवेज की बस से देहरादून से मसूरी की ओर जा रही बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल(injured) युवकों के नाम संजय पुत्र अनुभव सिंह निवासी थाना रोड जिला बरेली और अभिषेक पुत्र समय सिंह निवासी बडोली जिला बरेली हैं। दोनों युवक किसी कंपनी में काम करते हैं जो देहरादून में है। दोनों युवक सुबह के वक्त अपने बाकी साथियों के साथ मसूरी घूमने निकले थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से देहरादून जिला चिकित्सालय भेजा, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. पुलिस मामले में रोडवेज बस चालक मान से भी पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी घायलों को परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *