Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

11% महंगाई भत्ते पर लगी मुहर, गोल्डन कार्ड के मुद्दे पर नही बनी बात

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 11 फीसदी महंगाई भत्ते पर मुहर लग गई। ये खबर पाकर कार्मिक वर्ग में खुशी का माहौल है। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। वहीं गोल्डन कार्ड पर अपना वादा निभाने में नाकाम रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को लेकर कार्मिकों में आक्रोश है। सचिवालय में सोमवार को गोल्डन कार्ड के शासनादेश की होली चलाने का ऐलान सचिवालय संघ ने कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *