Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

हरिद्वार में मनसा देवी की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, राजाजी नेशनल पार्क का एक बड़ा हिस्सा जद में।

देहरादून मिरर/ हरिद्वार। 

गुरुवार शाम को हरिद्वार में मनसा देवी की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई।आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की फायर टीम और वन विभाग इस आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। आपको बता दें कि इस आग की चपेट में राजाजी नेशनल पार्क का एक बड़ा हिस्सा आ गया है। जो की चिंता का विषय बना हुआ है। हर साल वन विभाग 15 फरवरी से 15 जून तक के समय को फायर सीजन मानता है। इस फायर सीजन के दौरान सबसे ज्यादा आग पर्वतीय इलाकों के जंगलों में लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *