Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

सीएम धामी पहुंचे स्पोर्ट्स कॉलेज, नई बस की दी सौगात।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्कूल स्पोर्ट कॉलेज पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने कैंटीन का जायजा लिया। और छात्रावास में रह रहे छात्रों से भी मिले। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर सभी बच्चे उत्साहित थे। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी पढ़ाई व खेलों पर ध्यान देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी बच्चे अपने उद्देश्य को पाने के लिए पूरे जज्बे के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए जल्द ही बस का प्रपोजल तैयार करके दें ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *