Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

सियासी उठापटक : दिल्ली में राहुल गांधी से मिले रायपुर विधायक काऊ

देहरादून मिरर/देहरादून|

भाजपा के वरिष्ठ नेता व परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विस क्षेत्र के विधायक उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा से रायपुर विस क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी पुनः कांग्रेस में वापसी के अटकलें लगाई जा रही है। अटकलों को आज उस समय बल मिला जब उमेश शर्मा काऊ दिल्ली पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। काऊ और राहुल गांधी के बीच हुई वार्ता से उनके घर वापसी को बल मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *