Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए उठाएंगे हरसंभव कदम : मेयर

देहरादून मिरर/देहरादून|

वाल्मीकि जयन्ती के मौके पर प्रेस क्लब में आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए नगर निगम के स्तर से हर संभव कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शासन स्तर पर भी वार्ता की जाएगी। बता दें कि लंबे समय से सफाईकर्मी बिभिन्न मांगों को लेकर मुखर हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजानदास ने वाल्मीकि भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ किया। विधायक खजानदास ने सभी मौजूद लोगों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, राष्ट्रीय महामंत्री ओपी सिसोदिया, राजेश राजौरी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र केसला, मदन वाल्मीकि, अरुण चौहान, मोहम्मद शाहिद, सोनू गहलोत, चमनलाल वाल्मीकि, पार्षद नीतू वाल्मीकि, रमन मोदी, विशाल बिरला, राकेश वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *