Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

शिकायतों पर संज्ञान ना लिए जाने से नाराज नगर पालिका सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

नगर पालिका नैनीताल के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि शासन-प्रशासन को की गई शिकायतों और पत्रों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। वर्षभर में विभिन्न अवसरों पर भी सभासदों को नजर अंदाज किया जा रहा है। सभासदों ने इस्तीफे में कहा गया है कि नैनीताल में उच्च न्यायालय, कमिश्नरी, जिलाधिकारी, नैनीताल आदि अतिविशिष्ट कार्यालयों के मुख्यालय हैं, इसके बाद भी पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा जनहित की शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

नगर पालिका से सामूहिक इस्तीफा देने वालों में सभासद निर्मला चंद्रा, सुरेश चंद्र, सागर आर्य, मनोज जगाती, भगवत रावत, गजाला कमाल, दीपक बर्गली, सपना बिष्ट, कैलाश रौतेला, दया सुयाल, मोहन नेगी, प्रेमा अधिकारी, रेखा आर्य, नामित सभासद मनोज जोशी, तारा राणा, राहुल पुजारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *