Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

राजनाथ सिंह : अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, पुष्कर धामी ना रुकेगा ना झुकेगा।

देहरादून मिरर/ पिथौरागढ़।

साउथ की फिल्म पुष्पा का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  उत्तराखंड के सीएम धामी की तारीफ की। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सरल है, सौम्य भी हैं” और नाम भी पुष्कर है। आजकल पुष्पा फिल्म की खूब चर्चा हो रही है।पुष्कर  सुनकर कोंग्रेस उनको केवल फ्लावर समझ रही है।  अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी यह पुष्कर धामी ना रुकेगा ना झुकेगा।

दरअसल कुमार की 2 विधानसभा सीटों गंगोलीहाट और जागेश्वर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। और साथ ही यह भी कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने उत्तराखंड को बनाया और प्रदेश को स्पेशल स्टेटस दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *