एसडीजी इंडेक्स 2023-24

Thu. Sep 19th, 2024

मौसम : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम करवट, 3 और 4 फरवरी को बारिश और बर्फबारी ।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

  • एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा।  प्रदेश में 3 और 4 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंडक बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पर्वतीय जिलों में अभी 1 हफ्ते तक इसी तरह की ठंड रहने के आसार है। साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला ठंड को बढ़ा देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी होगी। जबकि से कम ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर गरज के साथ – साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *