Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा जनप्रतिनिधियों के बड़े मानदेय, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से किया संवाद।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

बोधिसत्व श्रृंखला के तहत सीएम धामी ने युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से ऑनलाइन और ऑफलाइन संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आप 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और उप प्रधानों को दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने का ऐलान भी सीएम धामी ने किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।  महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी से कहा कि 5 लाख की सीमा में बहुत से कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के विकास में पंचायतों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।  पंचायतें मौजूद होंगी तो प्रदेश का संपूर्ण विकास हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में नई खेल नीति पर मुहर लग जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के विकास के लिए नीति बनाकर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। कई आकर्षक योजनाएं बनाकर उत्तराखंड में निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *