Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

मुख्यमंत्री आज पर्यटन नगरी पौड़ी में, लेंगे अधिकारियों की बैठक

देहरादून मिरर / देहरादून।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  22 अक्टूबर शुक्रवार को  पौड़ी जाएंगे। वह 12 बजे पुलिस मैदान हेलीपैड गोपेश्वर चमोली से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर समय 12 बजकर 30 मिनट पर रांसी स्टटेडिय के हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वह कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगे और उसके बाद  विकास भवन पौड़ी पहुंचेंगे और अधिकारियों के साथ आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा एवं विकास कार्यों की बैठक करेंगे। उसके बाद  मुख्यमंत्री  रांसी हेलीपैड पहुंचेंगे और 2 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से  देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *