Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की दिल्ली में बैठक शुरू, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावो पर फोकस रहेगा

देहरादून मिरर / रजनीतिक डेस्क।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावो के मद्देनजर दिल्ली के नगरपालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावो के मद्देनजर रणनिति तैयार की जाएगी। भाजपा की ये बैठक 2 साल बाद हो रही है। पिछले दो सालों से ये बैठक कोरोना संक्रमण के चलते नहीं हो पायी थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा,केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी, अनुराग ठाकुर सहित 124 सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक के दौरान राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री व सभी राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में डिजिटल रुप से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *