Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

बिना पास यमुनोत्री की यात्रा को निकले यात्रियों को पुलिस ने रोका, हंगामा

यात्रियों ने यमुनोत्री राजमार्ग पर लगाया जाम

आखिरकार डामटा से बड़कोट जाने तक की मिली अनुमति

ऑनलाइन पास की जांच के बाद ही जा सकेंगे बड़कोट से आगे

अभिज्ञान समाचार/उत्तरकाशी । रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए तकरीबन 100 यात्रियों ने डामटा चौक के पास हंगामा किया। इन सभी यात्रियों के पास आनलाइन पास नहीं थे। पुलिस के रोकने पर यात्रियों ने यमुनोत्री राजमार्ग पर जाम लगा दिया| डामटा से बड़कोट तक आने की अनुमति के बाद यात्रियों ने जाम खोला। काफी शोर शराबे व कहासुनी के बाद भी सभी यात्रियों को बड़कोट से आगे नहीं जाने दिया गया।

ज्ञात हो कि आफलाइन पास देने पर सोमवार को निर्णय लिया जाना है। बड़कोट उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि 15 से 20 गाडिय़ां डामटा में पुलिस द्वारा रोकी गई थी, क्योंकि देवस्थानम बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पूर्ण रूप से ई-पास के ज़रिये बुक हो चुकी हैं। ऐसे में आने वाले तीर्थ यात्रियों के पास ई-पास होंगे, उन्हीं को जाने की अनुमति होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जा चुका है। उनके मुताबिक डीआइजी और शासन को अवगत करा दिया गया है। जाम लगाने वाले यात्रियों को डामटा में समझा-बुझाकर उच्चाधिकारियों की अनुमति से बड़कोट तक लाया गया है, लेकिन बड़कोट से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। बड़कोट से आगे वह तभी जा पाएंगे जब उनके प्रापर ई-पास की जांच हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *