Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

प्रियंका गांधी भी हुई उत्तराखंड कांग्रेस के मुद्दे पर सक्रिय, हरीश रावत से की फोन पर बात।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

उत्तराखंड में कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी भी सक्रिय हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हरीश रावत से फोन पर बात हुई है। हरीश रावत की नाराजगी पर कांग्रेस आलाकमान उनसे बात करेगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरीश रावत से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संपर्क किया है। कांग्रेस में मचे घमासान के चलते हरीश रावत का हरिद्वार दौरा रद्द हो गया है। बता दें कि हरीश रावत की आज भी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कई कार्यक्रम थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आज शाम कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में होने वाली चुनाव संचालन बैठक भी स्थगित कर दी गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली बुलाए गए हैं। कल एआईसीसी में सुबह 10:00 बजे बैठक होगी। बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी दिल्ली तलब किया गया है। इस घमासान के बाद प्रीतम सिंह और हरीश रावत भी दिल्ली जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *