Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की महारैली होगी देहरादून में : मदन कौशिक।

देहरादून मिरर/ देहरादून

पीएम मोदी 4 दिसंबर को देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। देहरादून पहुंचकर पीएम मोदी एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम की जनसभा को प्रधानमंत्री कार्यालय ने हरी झंडी दे दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री की जनसभा के तय हो जाने की पुष्टि की है। शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सुरक्षा से लेकर व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी देहरादून 4 दिसंबर को आ रहे हैं। पीएम मोदी की देहरादून में महारैली होगी। इस रैली में लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। प्रधानमंत्री की भव्य जनसभा होगी और इस जनसभा में लोगों की एक बड़ी भीड़ उन्हें सुनने के लिए आएगी। बैठक में रैली की तैयारियों के लिए पार्टी के नेताओं को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए मदन कौशिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून दौरे को लेकर इस समय कांग्रेस पार्टी बहुत घबराई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *