Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 3000 पार, 1234 मामलों के साथ राजधानी अब भी अव्वल।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन भयानक होता जा रहा है। रोजाना बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। हाल यह है कि कोरोना के आंकड़े चिंताजनक स्तर तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तराखंड में 3005 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 1234 मामलों के साथ राजधानी दून में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि बीते 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 9936 हो गई है।

किस जिले में आए कितने केस :-

आज हरिद्वार 426, देहरादून 1224, अल्मोड़ा 103, नैनीताल 471, पौड़ी गढ़वाल 106, उत्तरकाशी 40, उधम सिंह नगर 394, चमोली 71,  पिथौरागढ़ 44, बागेश्वर 54, टिहरी 47, रुद्रप्रयाग 20, चंपावत में 35 मामले सामने आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *