Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले इगास पर छुट्टी करना कोई बड़ी बात नहीं।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के लोक पर्व इगास के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने को सामान्य बताया है। उनका कहना है कि जब छठ पर्व पर छुट्टी हो सकती है तो उत्तराखण्ड के लोक पर्व इगास पर राजकीय अवकाश घोषणा करना कोई बड़ी बात नहीं है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का ये बयान सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उनसे ये सवाल कर रहे हैं कि जब वह खुद मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान थे तो यही काम उनके लिए कितना मुश्किल था और अब  मुख्यमंत्री धामी द्वारा ईगास पर   राजकीय अवकाश घोषित किया गया है तो इसे एक सामान्य बात बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *