Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

पुंछ में चल रहे एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान सूबेदार अजय रौतेला शहीद

देहरादून मिरर/ टिहरी|

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और वीर शहीद हो गया है। जम्मू के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला शहीद हो गए। गौरतलब है कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच  चल रहा मुठभेड़ ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान  आतंकवादियों  से लोहा लेते हुए राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह नेगी शहीद हो गए थे।शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) जिला टिहरी गढ़वाल और रायफलमैन योगंबर सिंह (27) जिला चमोली के पोखरी सांकरी गांव के रहने वाले थे। वहीं शनिवार को पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए एक और जवान सूबेदार अजय रौतेला शहीद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *