Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

नये जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्या बोले।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

प्रदेश में नये जिलों के गठन को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। नये जिलों के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का रुख साफ़ करते हुए कहा कि इस संबंध में सरकार को पूर्व में गठित आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही नये जिलों के गठन पर फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान से उन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है,जिसमें कयास लगाए जा रहे थे कि चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी नये जिलों की घोषणा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *