Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

दून विश्वविद्यालय ने कुमाऊँ में आई आपदा के दृष्टिगत अपने 1 दिन का वेतन सीएम राहत कोष में दिया।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपने 1 दिन के वेतन से 1 लाख 52 हजार 601 रुपये कुमाऊं मंडल में आई आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए। यह चेक दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने विश्व विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का मुख्यमंत्री राहत कोष को दी गई सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *