Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

दीवाली पर आम जनता को केंद्र सरकार का तोहफा डीजल व पेट्रोल घटाई एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल 5 तो डीजल 10 रूपये तक सस्ता

देहरादून मिरर/ देहरादून

लंबे समय बाद केन्द्र सरकार ने दीवाली से पहले पेट्रोल व डीजल के दामों में कटौती की है. सरकार ने पेट्रोल पर जहाँ 5 रूपये की कटौती की है तो वहीं डीजल भी 10 रुपये तक सस्ता हो गया है. सरकार द्वारा ये फैसला पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम करने के बाद लिया गया. ये नए मूल्य गुरूवार से लागू हो जाएंगे. उत्तराखंड में भी प्रदेश सरकार ने वैट में 2 रूपये की कटौती की घोषणा की है.उधर उत्तर प्रदेश में भी वैट को 7 रूपये तक कम किया गया जिससे अब पेट्रोल व डीजल 12 रूपये प्रति लीटर तक सस्ते हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *