Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

दर्दनाक हादसे में जेई की मौत, माता-पिता और ड्राइवर हायर सेंटर रेफर

अभिज्ञान समाचार/नैनीताल: गुरुवार को जिला मुख्यालय हल्द्वानी में विद्युत विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात गिरजेश पंत (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा यूपी के अमरोहा में हुई था। इस हादसे में कार चालक और उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गरिजेश पंत हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर गांव में रहते है। गुरुवार को गरिजेश पंत यूपी जा रहे थे। इस दौरान अमरोहा जिले में सीओ ऑफिस के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में जेई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गरिजेश पंत के घर में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *