Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

छुट्टी लेकर घर लौट रहे जवान की ट्रेन हादसे में मौत।

देहरादून मिरर/ चंपावत।

उत्तराखंड में अपना एक और जांबाज सिपाही खो दिया। 1 महीने की छुट्टी लेकर घर आ रहे है जवान की हादसे में मौत हो गई।  मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के लोहाघाट में गोरखा नगर के निवासी 33 वर्षीय  गौतम बहादुर  पुत्र स्वर्गीय मनोज बहादुर 3 कुमाऊँ रेजीमेंट कोटा राजस्थान में तैनात थे।वह बुधवार को छुट्टी लेकर अपने घर आने के लिए ट्रेन में बैठे थे। मृतक जवान के चाचा लाखन बहादुर ने कोटा सेना मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा मिली सूचना के आधार पर बताया कि गौतम ने देहरादून के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन किया हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन कोटा में दो ट्रेनें लगी हुई थी। इन तीनों में से एक ट्रेन में गौतम बैठ गया। जब ट्रेन चली तो गलत ट्रेन में बैठने का गौतम को पता चला जिसके बाद वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगे। और इसी बीच उनका बैग ट्रेन के दरवाजे पर फस गया। और वह प्लेटफार्म पर गिरकर ट्रेन के साथ घसीटते चला गया।  जिससे उसकी बेहद ही दर्दनाक मौत हो गई। वह तुम का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान कोटा से रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *