Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

चुनावों से ठीक पहले भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 7 लोगों को किया निष्कासित।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त और पार्टी के ही प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 7 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।  इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। निष्कासित किए गए 7 सदस्यों में लाल कुआं से पवन कुमार चौहान, लक्सर से अजय वर्मा, रुड़की से टेक बल्लभ, घनसाली से दर्शन लाल शाह, रुड़की से नितिन शर्मा, किच्छा से अजय तिवारी और नानकमत्ता भुवन राणा शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *