Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके।

देहरादून मिरर/ चमोली। 

प्रदेश में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में आज सुबह 3:35 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.6 मापी गई भूकंप का केंद्र जोशीमठ से पश्चिम की तरफ 25 किलोमीटर और सतह से 5 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माने जाते हैं। राज्य के अलग-अलग स्थानों में नियमित अंतराल पर लगातार छोटे बड़े भूकंप आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *