Fri. Apr 11th, 2025

गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल : आम आदमी पार्टी।

देहरादून मिरर/ उत्तरकाशी।

उत्तराखंड में चुनाव को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार से चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बात कही है। मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी एक बड़ा विकल्प है। गंगोत्री के लोगों के लिए आज बहुत बड़ी खुशी की खबर है। आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल जैसा विकल्प उत्तरकाशी की जनता को दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 20 सालों से उत्तराखंड की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। यहां के लोगों के बारे में आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं सोचा। पहाड़ों की स्थिति बहुत ही बदहाल है। यहां प्रसूता को ना तो एंबुलेंस मिलती है और ना ही अस्पताल मिलते हैं। लोग इससे बहुत ही परेशान है। बता दें कि मनीष सिसोदिया का पहाड़ी क्षेत्र में यह पहला चुनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *