Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

कोरोना के नये वैरीअंट ओमीक्रोन ने दी भारत में दस्तक, 24 घंटे में 2 केस मिले।

देहरादून मिरर/ नई दिल्ली।

कोरोना ने एक बार फिर अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तो करोना कि नया वेरिएंट ओमीक्रोन ने भी भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक के दो लोगों में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह दोनों ब्रिटेन से भारत लौटे थे। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन के 2 मामले सामने आए हैं।यह दोनों मामले ने कर्नाटक में दर्ज हुए हैं। जिसमें एक 66 साल व दूसरा 46 साल के व्यक्ति में कोरोना के इस नए वेरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी –

आपको बता दें कि ओमीक्रोन के 29 देशों में 373 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में कोरोना के मामलों में अभी भी तेजी देखी जा रही है  पिछले एक हफ्ते में विश्व के 70% कोरोना के मामले यूरोप से सामने आए हैं। यूरोप में 1 हफ्ते में 2.75 लाख कोरोना के मामले आए और एक हफ्ते में यूरोप में 29000 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *