Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

कोरोना के 8 नए मामले, 1 रोगी की मौत

देहरादून मिरर/देहरादून|

उत्तराखंड में भी कोरोना के छिटपुट मामले रोज सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए जबकि कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हो गई। कोरोना अभी गया नहीं है! यह संदेश अक्सर आप विभिन्न मीडिया माध्यमों के जरिए जरूर सुनते होंगे। कोरोना की चाल धीमी जरूर हुई है लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है। इसका ताजा उदाहरण आज प्रदेश में आए कोरोना के 8 नए मामले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में अब कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 343773 हो चुकी है। जबकि कोरोना के 330071 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से देहरादून के कैलाश अस्पताल में एक रोगी की मौत हो गई है। प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों से 6 कोरोना रोगी डिस्चार्ज किए गए। यह मामले देहरादून में 4, हरिद्वार में  2, नैनीताल में 1 व पौड़ी में 1 मामला आया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *