Sat. Apr 12th, 2025

कोरोना अपडेट : कोरोना के मामलों ने आज उत्तराखंड में तोड़ा रिकॉर्ड, 505 मामले आए सामने।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।  बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 505 नए मामले सामने आए हैं। आज प्रदेश में 119 मरीज रिकवर होकर घर लौटे हैं। जबकि आज प्रदेश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। आज 505 मरीज मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 1000 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में कुल 3,46,648 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 3,31,628 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7420 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

आज के कोरोना के आंकड़े :-

देहरादून में 253,  बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में 5,चमोली में 5,हरिद्वार में 64, उधम सिंह नगर में 37, पिथौरागढ़ में 6, चंपावत में 3, नैनीताल में 55, पौड़ी गढ़वाल में 60, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 5 और उत्तरकाशी में 2 मामले सामने आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *