Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में शुक्रवार को फिर टूटा कोविड-19 का रिकॉर्ड 814 मामले आए सामने, राजधानी 300 पार।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए। शुक्रवार को कोरोना के 814 मामले सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी दून से 325 मामले सामने आए। इस बात से तो अब इंकार नहीं किया जा सकता कि उत्तराखंड कोरोना की तीसरी लहर की तरफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को 814 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 2022 हो गई है। जबकि अच्छी खबर यह है कि शुक्रवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। इसके साथ 147 ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। सभी संक्रमितों में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *