Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

कुंभ के दौरान कोरोना टेस्ट घोटाले मामले में दिल्ली से दम्पति गिरफ्तार।

देहरादून मिरर / हरिद्वार।
महाकुम्भ में हुए फ़र्ज़ी कोरोना टेस्ट घोटाले मामले में एक बड़ी कामयाबी एसआईटी के हाथ लगी है। इस घोटाले के मुख्य अभियुक्त माने जा रहे शरद पंत और उनकी पत्नी मल्लिका पंत लम्बे समय से फरार थे। एसआईटी ने दोनों को रविवार देर रात उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि कुंभ के दौरान कोरोना टेस्टिंग का ठेका दिल्ली की मैक्स कारपोरेट सर्विसेज ने लिया था। इस दौरान सरकार को करोड़ों का चूना फ़र्ज़ी टेस्ट करवाकर लगाने का खुलासा हुआ। इस बात का खुलासा होने के बाद हरिद्वार में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मैक्स कारपोरेट के पार्टनर शरद पंत और उनकी पत्नी मल्लिका पंत सहित नवतेज नलवा के खिलाफ इस पूरे मामले की जाचं कर रही एसआईटी ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था.एसआईटी ने इस पूरे मामले में आईसीएमआर के पोर्टल पर कोविड जांच के फर्जी आंकड़े अपलोड करने के आरोप में कार्यवाही करते हुए आशिष वशिष्ठ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *