Fri. Apr 18th, 2025

कांग्रेस को एक और झटका, पुरोला से दुर्गेश लाल भाजपा में हुए शामिल।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

उत्तराखंड में सियासी हलचल जारी है। पार्टियों में एक दूसरे से बड़ा बनाने और फेरबदल का सिलसिला जा रही है। बृहस्पतिवार  को कांग्रेस को एक और  झटका लगा। भाजपा ने कांग्रेस के एक और नेता दुर्गेश लाल को भाजपा में शामिल कर लिया है । दुर्गेशलाल पुरोला विधानसभा क्षेत्र से  कांग्रेस के नेता थे।  भाजपा कार्यालय में दुर्गेश लाल ने साथियों संग सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दुर्गेश लाल 2017 में विधानसभा चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय दुर्गेश ने 14000 मत पाकर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

नवंबर महीने में ही उन्होंने कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की थी। लेकिन दो महीने में ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया। सांसद नरेश बंसल ने बताया कि पुरोला विधानसभा से 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते दुर्गेश लाल ने अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हर जाति वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *