Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

काँग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता मामले में पांच कार्यकर्ताओं को किया बाहर।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है।  इससे ठीक पहले कांग्रेस ने 5 कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता वह पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग जिले के 5 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। संगठन महासचिव मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई विधानसभा पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से पहले चुनाव लड़ चुकी प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथान, राजीव कंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष जसपाल और पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पवार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *