Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

एबीपी न्यूज़ व सी-वोटर के सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए किसको उत्तराखंड में कितनी सीटें मिली।

देहरादून मिरर/ नई दिल्ली। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसी में कौन सा दल और वर्तमान सरकार कैसा परफॉर्म कर पाएंगे इसके लिए कयास लगाने जाए जाने लगे हैं। ऐसा ही एक सर्वे एबीपी न्यूज़ की तरफ से सामने आया है। इस सर्वे में सामने आई बात बीजेपी के लिए थोड़ा परेशान करने वाली है। इस सर्वे में पता चला है कि बीजेपी के लिए उत्तराखंड में 2017 जैसे चुनावी लहर नहीं है।  साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में हरीश रावत अधिकतर लोगों की पहली पसंद है। लेकिन लोग सरकार बीजेपी की ही बनी हुई देखना चाहते हैं।

एबीपी न्यूज़ के द्वारा उत्तराखंड में किए गए सर्वे में बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिल रहा है। भाजपा को जहां 40% वोट मिलते दिख रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस के खाते में 36% वोट जाते दिख रहे हैं। जबकि उत्तराखंड में चुनावी मैदान में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में 11% वोट लाती दिख रही है। c-voter द्वारा उत्तराखंड में किए गए सर्वे में सामने आए आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी को 36 से 39 सीटें मिलने जा रही है।  वहीं कांग्रेस के खाते में 30 से 34 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी भी उत्तराखण्ड में खाता खोलने में कामयाब रहेगी। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *