Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ आरसी भट्ट नियुक्त किए गए।

देहरादून मिरर/ श्रीनगर।

हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरसी भट्ट को नियुक्त किया गया। वर्तमान में उनके पास बीएड/बीपीएड प्रवेश परीक्षा समन्वय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है। पुरातत्व क्षेत्र में प्रोफेसर आरसी भट्ट ने बहुत से उपलब्धियां हासिल की हैं। मोरध्वज, मलारी, पुरोला व किन्नोर में उनके नेतृत्व में पुरातात्विक महत्व के नए क्षेत्र ढूंढे गए। वह विश्वविद्यालय में 3 साल तक परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे। और उनकी प्राथमिकता में छात्र हित रहेगा। आपको बता दें कि 2017 से गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति का पद रिक्त था। प्रोफेसर आर्यभट्ट की नियुक्ति 30 नवंबर को संपन्न विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *