Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

एक बार फिर भूकंप से डोली पिथौरागढ़ की धरती, 1 महीने में चौथी बार आया भूकंप।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। प्रदेश में भूकंप के झटके किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। लगातार 4 बार 1 महीने में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पिथौरागढ़ में मंगलवार रात 1:09 पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस महीने का यह चौथा भूकंप है। इससे पहले प्रदेश में 16 जनवरी को चमोली के जोशीमठ में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 2.6 थी। वहीं 17 जनवरी को पिथौरागढ़ में ही भूकंप आया था। बागेश्वर में 18 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.5 थी। लगातार आ रहे भूकंप कहीं ना कहीं भविष्य में आने वाले किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *