Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

उमंगोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी बेडू पाको बारामासा भी गाया.

देहरादून मिरर / देहरादून ।
ओहो रेडियो की ओर से सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव के अन्तर्गत उमंगोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, जागर गायक प्रीतम भरतवाण और नैननाथ रावत के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेडू़ पाको बारामासा गीत गाकर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया. मुख्यमंत्री ने लोगों को अपनी बोली भाषा को सम्मान देने के साथ ही उसे ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि राज्य के लिए आंदोलन करने वालों को शत् शत् नमन् करते हैं. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड उन्हीं के संघर्षों का परिणाम है. विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि समाज को जोड़ने का काम समाज हित में कार्य करने वाले लोग ही करते हैं.राज्य के सभी आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण आंदोलन को उन्होंने अपने बचपन में करीब से देखा है.राज्य निर्माण की राह हमारे लोगों ने लाठी डंडा एवं गोली का सामना कर बनायी है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. राज्य के प्रतिबद्धता के साथ वे स्वयं दिन-रात, प्रण एवं सच्ची निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं. उनका लक्ष्य राज्य को चहुंमुखी विकास के शिखर पर ले जाना है. वे प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता की भलाई के लिए ही कार्यरत् हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *