Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

उत्तराखण्ड पुलिस : यूकेएसएससी को197 सब इंस्पेक्टर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए भेजा अधियाचन।

देहरादून मिरर/ देहरादून। 

उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पुलिस में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस मुख्यालय ने यूकेएसएससी को 197 सब इंस्पेक्टर पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेज दिया है  पुलिस मुख्यालय द्वारा इससे पहले कॉन्स्टेबल के 1521 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है।

इन पदों के लिए भेजा है अधियाचन –

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस- 65

उप निरीक्षक अधसूचना-43

प्लाटून कमांडर पीएसी- 89

लंबे समय से युवा दारोगा भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *